चारपहिया वाहन से 252 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

चारपहिया वाहन से 252 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार चारपहिया वाहन से 252 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारचारपहिया वाहन से 252 लीटर विदेशी

चारपहिया वाहन से 252 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

बरारी,संवाद सूत्र। बरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह रौनियां पंचायत स्थित चंदू बाबा स्थान के समीप छापेमारी कर एक चारपहिया वाहन से 252 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान रौनियां पंचायत निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रौनियां पंचायत के चंदू बाबा स्थान के पास शराब तस्कर बंगाल से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब लेकर पहुंचने वाला है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह करीब पांच बजे चंदू बाबा स्थान के समीप घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।इसी

दौरान एक चारपहिया वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 252 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsIndia Newsचारपहिया वाहन से 252 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार