Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsPolice Seize 116 Liters of Foreign Liquor and Arrest Drug Dealer in Pranpur
कार से 116 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

कार से 116 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

संक्षेप:

कार से 116 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार कार से 116 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारकार से 116 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्ता

Jan 01, 2026 01:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

प्राणपुर, संवाद सूत्र रोशना पुलिस ने सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही एक कार से 116 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम गठित कर मद्य निषेध चेक पोस्ट लाभा के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही एक कार की तलाशी ली गई तो 116 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। कार चालक राहुल कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रौतारा के रमेली का रहने वाला है। 15 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार समेली एक संवाददाता पोठिया पुलिस ने मंगलवार की रात लालचंद खैरा वार्ड संख्या 13 निवासी दीपक को 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक युवक द्वारा स्मैक की बिक्री की जा रही है। पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी की। मौके पर आरोपी दीपक मंडल को 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।