हत्याकांड के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
मारपीट कर वृद्ध की हत्या करने का था आरोपमारपीट कर वृद्ध की हत्या करने का था आरोपमारपीट कर वृद्ध की हत्या करने का था आरोपमारपीट कर वृद्ध की हत्या करने

कटिहार,एक संवाददाता बरारी पुलिस द्वारा की जा रही लगातार छापेमारी करने के कारण हत्या कांड के दो फरार आरोपियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि बरारी थाना क्षेत्र के रौनिया में मारपीट से जख्मी की मौत हो गई थी। इसी मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहा था। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस दबिश के कारण दोनों आरोपियों में सहोदर भाई रौनिया निवासी सुमन यादव उर्फ सुभम यादव और बिट्टू कुमार को गुरुवार को थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।
इसके बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




