जांच रिपोर्ट आते ही दोषी पर होगी कार्रवाई, निर्दोष व्यक्ति पर नहीं होगी कार्रवाई

Apr 07, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

जांच रिपोर्ट आते ही दोषी पर होगी कार्रवाई, निर्दोष व्यक्ति पर नहीं होगी जांच रिपोर्ट आते ही दोषी पर होगी कार्रवाई, निर्दोष व्यक्ति पर नहीं होगी कार्रव

जांच रिपोर्ट आते ही दोषी पर होगी कार्रवाई, निर्दोष व्यक्ति पर नहीं होगी कार्रवाई

फलका।एक संवाददाता फलका थाना में पुलिस अभिरक्षा के दौरान बाइक लूट कांड के संदिग्ध राकेश कुमार यादव की मौत के बाद भड़की हिंसा को लेकर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी एक्शन मोड में हैं। घटना के तीसरे दिन सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी एसपी शिखर चौधरी फलका थाना पहुंच कर मामले की जांच की। उन्होंने सदर एसडीपीओ-2 रंजन कुमार सिंह के साथ घटना को लेकर पुलिस द्वारा अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की। एसपी ने बताया कि हाजत की घटना कोई सामान्य घटना नहीं है। कस्टोडियन डेथ मामले में न्याययिक जांच होती है। इसलिए लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्ष रवि कुमार राय और कांड के अनुसंधानकर्ता कुंदन कुमार पटेल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल स्पेंड कर दिया है।

इस घटना पर पुलिस की कई टीम काम कर रही है। घटना के हर एक पहलू को बारीकी से जांच की जा रही है। गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। मानवाधिकार के प्रक्रिया के हिसाब जांच कराई जा रही है। न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग को भी घटना की सूचना दे दी गई है। साथ ही जिले के एफएसएल व डीआईयू टीम अपना काम कर रही है। अभी रिपोर्ट आना बांकी है। इस दौरान एसपी ने मृतक युवक के परिजनों से बातचीत कर आश्वस्त किया की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले पुलिस पदाधिकारी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सस्पेंड के बाद दोषी के बर्खास्ती हेतु विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।एसपी ने बताया कि इस पूरे घटना क्रम में तीन कांड दर्ज किया गया है। अबतक आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार दंगा करने वाले तथा थाना में तोड़ फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले की पहचान की जा रही है। उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।एसपी से मिले जनप्रतिनिधिघटना को लेकर प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह के नेतृव में स्थानीय जिला परिषद प्रतिनिधि बलराम साह, मनोज मंडल, मुखिया प्रतिनिधि संजय झा व अमित गुप्ता और सांसद प्रतिनिधि तफ़सील अनवर एसपी से मिलकर घटना की निष्पक्ष जांच और सिर्फ दोषी लोगों पर ही कार्रवाई करने की मांग किया है। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि क्षेत्र के लोग डरे हुए हैं। खासकर मजदूर तबके के लोग निर्दोष के फंसने के भय से दिल्ली और पंजाब जा रहे हैं। एसपी ने जनप्रतिनिधियों के टीम को आश्वस्त किया कि कोई भी निर्दोष व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं होगी और वीडियो एवं सीसीटीवी फुटेज में जो लोग उपद्रव कर रहे हैं उन्हें किसी भी हाल में बख्सा भी नहीं जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।