फलका थाना का सदर एसडीपीओ-2 ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
फलका थाना का सदर एसडीपीओ-2 ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश फलका थाना का सदर एसडीपीओ-2 ने किया निरीक्षण, दिए निर्देशफलका थाना का सदर एसडीपीओ-2 ने किया नि

फलका, एक संवाददाता गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-टू रंजन कुमार सिंह ने फलका थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में थाना के विभिन्न अभिलेख,साफ-सफाई एवं पुलिस पदाधिकारी के कार्यों का मूल्यांकन किया गया। वहीं थानाध्यक्ष रवि कुमार राय को कई आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने स्टेशन डायरी,गुंडा पंजी, फरारी पंजी,महिला उत्पीड़न पंजी सहित थाना के अन्य आवश्यक पंजियों का गहन जांच पड़ताल किये। एसडीपीओ ने हत्या, लूट, डकैती, चोरी,बलात्कार जैसे संगीन अपराध के फरार आरोपी को हरहाल में गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। वारंटी के गिरफ्तारी के साथ ही कांडों के निष्पादन करने में तेजी लाने का थानाध्यक्ष को निर्देश दिया तथा क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस गश्ती में तेजी लाने व समय-समय पर क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाने का भी निर्देश दिये।
साथ ही थाना परिसर की साफ- सफाई एवं पुलिस कर्मियों के कार्यों का मूल्यांकन भी किया गया। मौके पर पुअनि मिथलेश कुमार,पुअनि पूनम कुमारी,शमीर कुमार,बिनोद कुमार, अंजनी कुमार सिंह,चुनचुन कुमारी,कमल राम,रामजतन दास,सअनि अरुण कुमार आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


