बलिया बेलौन पुलिस ने 10 शराबियों को किया गिरफ्तार
बलिया बेलौन पुलिस ने रात में गश्ती के दौरान शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने विभिन्न गांवों से 10 लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में शराब के नशे में पकड़े गए सभी आरोपियों की जांच की गई।

सालमारी, एक संवाददाता। बलिया बेलौन पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान शराब सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न गांवों से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कटिहार न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन के नेतृत्व में चलाए गये विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान मिथुन परिहार, अजय दास, रंजीत यादव, रविंद्र यादव, राजीव राय, पंचू सिंह, दिनेश सिंह, बिमल शर्मा तथा सरया शर्मा सहित कुल 10 लोगों को शराब के नशे की हालत में पकड़ा गया। पुलिस ने सभी का ब्रेथइनलाईजर मशीन से जांच कराया गया।
जिस में अल्कोहल की मात्रा पायी गयी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



