फलका में होली पर्व के अवसर पर निकला फ्लैग मार्च

Mar 03, 2026 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

फलका में होली पर्व के अवसर पर निकला फ्लैग मार्च फलका में होली पर्व के अवसर पर निकला फ्लैग मार्च फलका में होली पर्व के अवसर पर निकला फ्लैग मार्च फलका म

फलका में होली पर्व के अवसर पर निकला फ्लैग मार्च

फलका।एक संवाददाता फलका थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष रवि कुमार राय के नेतृत्व में मुख्य बाजार फलका होते हुए बरेटा,रहटा, गोपालपट्टी, दरमाही,मोरसंडा, ग्यारहिका, धनेठा, भरसिया, हथवाड़ा, सालेहपुर, पकड़िया, गोविंदपुर समेत विभिन्न गांव एवं मोहल्लों में फ्लैग मार्च करते हुए पुन: फ्लैग मार्च थाना लौट गए। फ्लैग मार्च में भारी संख्या में जवान तैनात थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि रंगों का पर्व होली में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाली गई। उन्होंने कहा कि होलिका दहन व रंगों का त्योहार होली के अवसर पर क्षेत्र में गश्ती तेज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार होली के मौके पर संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी।

पोठिया थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च में बीडीओ सत्येन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अंचलाधिकारी प्रियरंजन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई डोली कुमारी, हितेश कुमार, नवल किशोर यादव, उमेश प्रसाद सहित पुलिस सदलबल के अन्य जवान शामिल रहे। सालमारी थाना अध्यक्ष कुमारी जुली, सीओ रिजवान आलम के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाल कर क्षेत्र में अमन, शांति के वातावरण में होली मनाने की अपील करते हुए कहा की यह आपसी प्रेम भाईचारा का त्योहार है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।