27.5 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
27.5 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार 27.5 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार27.5 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार27.5 लीटर देसी शराब के साथ

सेमापुर, संवाद सूत्र सेमापुर पुलिस ने 27.5 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को सूचना के आधार पर छापेमारी में गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक स्कूटी सवार व्यक्ति आजमनगर शंकर गंज छोटी पुल की ओर से शराब लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा आजमनगर शंकरगंज छोटी पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर 27.5 लीटर देसी शराब बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया。
शराब बनाने का उपकरण व कच्चा मावा किया नष्ट
समेली ,एक संवाददाता
पोठिया पुलिस ने डुमर धांगर टोला में छापेमारी कर शराब बनाने का उपकरण सहित एक हजार लीटर कच्चा देसी शराब का मावा मौके पर ही नष्ट किया। पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमर के धांगर टोला में शराब के विरुद्ध छापेमारी कर करीब 1000 लीटर कच्चा देसी शराब का मावा एवं शराब बनाने वाले उपकरण को मौके पर नष्ट किया गया। साथ ही मौके से 45 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


