विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन जब्त
विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन जब्त विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन जब्तविदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन

डंडखोरा, संवाद सूत्र सोनौली-कटिहार एसएच 98 के हमसेली मोड़ के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन शराब तस्कर को दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि शराब तस्कर के द्वारा बाइक से बड़ी खेप आने वाला है। सूचना मिलते ही गश्त कर रहे पु अ नि रितेश कुमार दल बल के साथ हमसेली मोड़ पहुंचे। सभी वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया। मौके पर दो बाइक डंडखोरा होते हुए हमसेली की ओर आ रहे थे। पुलिस को देखकर वाहन चालक घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे है।
पुलिस बल की तत्परता दिखाते हुए बाइक चालक को रोककर कब्जे में ले लिया। तीन लोगों को तलाशी लेने के क्रम में टेप से शरीर में शराब बांधकर तस्करी कर रहे थे। वही शराब तस्कर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरवन कुमार के पास से 8.925 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। दूसरे तस्कर की पहचान मोहन कुमार, तीसरे की पहचान पिंटू कुमार राजवंशी के पास से 13.050 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने दो बाइक को जप्त कर थाना ले आया। उन्होंने बताया कि शराब तस्कर पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्ती और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


