शराब के नशे में कार चला रहा युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

कोढ़ा में शराब के नशे में कार चला रहे युवक गिरफ्तार कोढ़ा में शराब के नशे में कार चला रहे युवक गिरफ्तारकोढ़ा में शराब के नशे में कार चला रहे युवक गिरफ

शराब के नशे में कार चला रहा युवक गिरफ्तार

कटिहार। कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सड़क सुरक्षा एवं शराबबंदी कानून को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में तेज एवं लापरवाहीपूर्वक कार चला रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया

पुलिस ने आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान धीरज कुमार सिंह जिला कटिहार के रूप में पहचान हुई है। बताया जाता है कि आरोपी क्षेत्र में तेज रफ्तार एवं असंतुलित तरीके से कार चला रहा था, जिससे राहगीरों एवं अन्य वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना के बाद स्थानीय पुलिस पदाधिकारी वाहन जांच अभियान के दौरान संदिग्ध कार को रोककर चालक से पूछताछ की। जांच के दौरान चालक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने कहा कि आरोपी शराब के नशे में वाहन चलाकर न केवल कानून का उल्लंघन कर रहा था, बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में डाल रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियमके तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेजा गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या पुलिस ने शराब के नशे में कार चलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया?
हाँ, पुलिस ने शराब के नशे में तेज कार चला रहे युवक को गिरफ्तार किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।