देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

सालमारी पुलिस ने शनिवार को मानगोई रेलवे ढाला के पास वाहन जांच के दौरान एक साइकिल सवार को गिरफ्तार किया। आरोपी झोला लेकर भाग रहा था, जिसमें से 10 लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने साइकिल को भी जप्त कर...

देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया

सालमारी, एक संवाददाता सालमारी पुलिस के द्वारा शनिवार को गस्ती के दौरान मानगोई रेलवे ढाला के समीप वाहन जांच करने पर एक साइकिल सवार जो झोला लेकर भाग रहा था। पुलिस ने खदेड़ कर 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सालमारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दिवागश्ती के दौरान एक साइकिल सवार भाग रहा था। तलाशी लेने पर उनके झौला से 10 लीटर देसी शराब बरामद की है। साथ ही साइकिल को भी जप्त कर लिया गया है। मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज करते हुए कटिहार न्यायालय भेज दिया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।