Katihar News: 45 लीटर शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, कटिहार
Katihar News: 45 लीटर शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार 45 लीटर शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार45 लीटर शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार45 लीटर

Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने स्टेट हाइवे 77 पर डुमरिया के पास बाइक सवार दो तस्कर को 45 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी नीरज कुमार पोठिया थाना क्षेत्र के चांदपुर टोला एवं रणधीर चौधरी टीकापट्टी थाना क्षेत्र के टीकापट्टी का रहने वाला है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डुमरिया के पास से बाइक सवार दो लोगों को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई, जिसमें प्लास्टिक के बोरे में रखा 45 लीटर देसी शराब बरामद किया गया, शराब बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी बाइक को जब्त कर लिया गया।
आरोपी को उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


