
थाना का घेराव करने वालों पर केस दर्ज
25 नामजद अज्ञात 60 अज्ञात लोगों को बनाया गया आरोपी25 नामजद अज्ञात 60 अज्ञात लोगों को बनाया गया आरोपी25 नामजद अज्ञात 60 अज्ञात लोगों को बनाया गया आरोपी
बारसोई, निज प्रतिनिधि ग्रामीणों द्वारा 14 अगस्त को कचना थाना का घेराव करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन में दिख रही है। पुलिस ने थाना का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने के आरोप में 25 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मालूम हो कि गत दिनों ग्रामीणों ने एक सिपाही पर मनमाने का आरोप लगाते हुए सिपाही पर कार्रवाई करने की मांग की थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को संभालने में सफल हो पाई थी। थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जायेगा। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि जिनके खिलाफ शिकायत किया गया।उसके

खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं किया मगर उन लोगों पर ही केस दर्ज कर दिया। लोगों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




