पीएमश्री विद्यालय में एमडीएम की हुई जांच डीपीओ ने बच्चों संग चखा भोजन
पीएमश्री विद्यालय में एमडीएम की हुई जांच डीपीओ ने बच्चों संग चखा भोजन पीएमश्री विद्यालय में एमडीएम की हुई जांच डीपीओ ने बच्चों संग चखा भोजनपीएमश्री वि

समेली ,एक संवाददाता पीएमश्री प्लस 2 धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय, कृष्णनगर में वर्ग 6 से 8 तक नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधिवत पठन-पाठन कार्य शुरू किया गया। इसी के साथ विद्यालय में पहली बार पीएम पोषण योजना के तहत मध्यान्ह भोजन योजना का भी शुभारंभ किया गया।
मध्यान्ह भोजन शुभारंभ कार्यक्रम
मध्यान्ह भोजन शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एमडीएम) कटिहार निशीथ सिंह एवं प्रखंड मध्यान्ह भोजन प्रभारी विद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, रख-रखाव एवं स्वच्छता व्यवस्था की जांच की। अधिकारियों ने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर भोजन किया तथा भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद विद्यालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
विद्यालय की साफ-सफाई और गतिविधि आधारित शिक्षण
निरीक्षण के क्रम में विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति तथा गतिविधि आधारित शिक्षण व्यवस्था को देखकर डीपीओ काफी प्रभावित हुए। शिक्षकों से परिचय के दौरान उन्होंने कहा कि पीएमश्री विद्यालय में बच्चों के गुणात्मक विकास के लिए सभी शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का बेहतर निर्वहन करें। सत्र 2025-26 से इस विद्यालय को पीएमश्री विद्यालय के रूप में चयनित किया गया था। जो कि अब नए सत्र में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्ग 6 से 8 की पढ़ाई एवं मध्यान्ह भोजन योजना की विधिवत शुरुआत की गई है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रमीत कुमार भारती, एमडीएम प्रभारी अनुरंजन पासवान, शिक्षा समिति अध्यक्ष पल्लवी देवी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


