ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारजलजमाव से लोग परेशान

जलजमाव से लोग परेशान

बरारी। एक संवाददाता प्रखंड के सिवाना ग्राम में जल जमाव से आप लोग परेशान...

जलजमाव से लोग परेशान
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारThu, 19 May 2022 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

बरारी। एक संवाददाता

प्रखंड के सिवाना ग्राम में जल जमाव से आप लोग परेशान हैं। जल निकासी का व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। तीन दिन पूर्व तेज बारिश होने के कारण कटिहार -सेमापुर बलुआ होते हुए बरारी प्रखंड मुख्यालय तक जाने वाली मुख्य सड़क सिवाना ग्राम के पास मुख्य मार्ग पर जल जमाव हो गया है। आम नागरिकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी का कोई व्यवस्था नही होने के कारण महिनों दिन पानी सुखने में समय लग जाता है। जब जब बारिश होती है तो जल जमाव हो जाता है। ग्रामीण भोला चौहान, प्रेम चन्द्र प्रेमी मनोज चौहान आदि ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से जल निवासी कराने की मांग किया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें