ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारनदी कटाव से अमदाबाद के लोग है भयक्रांत

नदी कटाव से अमदाबाद के लोग है भयक्रांत

गंगा और महानंदा नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। महानंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं गंगा नदी एवं महानंदा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से प्रखंड के निचले हिस्से में बाढ़ का...

नदी कटाव से अमदाबाद के लोग है भयक्रांत
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारSun, 26 Jul 2020 03:37 AM
ऐप पर पढ़ें

गंगा और महानंदा नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। महानंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं गंगा नदी एवं महानंदा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से प्रखंड के निचले हिस्से में बाढ़ का पानी फैल चुका है।

कई पंचायतों में आवागमन बाधित हो गया है। मो. जहांगीर, संजीव मंडल का कहना है कि धीरे-धीरे नदी में पानी बढ़ने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा और महानंदा के कटाव जारी है। नदी के कटाव बबला बन्ना, युुसूफ टोला की्र्तित टोला, सुबेदार टोला, धन्नी टोला में जारी है। कीर्ति टोला का हवा महल कभी भी गंगा मे समा सकती है।

हवामहल कटाव के कारण पूरी तरह से झूक गया है। कटाव तेज रहने से यहां के लोगों में दहशत कायम है। महानंदा नदी से लखनपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार, नौ, दस में कटाव तेज है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें