फ्लैग मार्च के जरिए शांति और सौहार्द का दिया संदेश

Mar 03, 2026 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

फ्लैग मार्च के जरिए शांति और सौहार्द का दिया संदेश फ्लैग मार्च के जरिए शांति और सौहार्द का दिया संदेशफ्लैग मार्च के जरिए शांति और सौहार्द का दिया संदे

फ्लैग मार्च के जरिए शांति और सौहार्द का दिया संदेश

हसनगंज, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के उद्देश्य से सोमवार को व्यापक स्तर पर थानाध्यक्ष निक्की की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रशासन ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर थाना के पदाधिकारी सहित पुलिस जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर हसनगंज बाजार, सेंट्रल चौक सहित विभिन्न टोले मोहल्ले व चौक चौराहे होते हुए गुजरी। अधिकारियों ने जगह-जगह रुककर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों को संवाद दिया उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।