Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsPeaceful Diwali Celebration in Katihar with Enhanced Security Measures
जिले में शांतिपूर्ण माहौल में दीपावली संपन्न

जिले में शांतिपूर्ण माहौल में दीपावली संपन्न

संक्षेप: शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया दीपावलीशांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया दीपावलीशांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया दीपावलीशांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया दीपाव

Wed, 22 Oct 2025 01:51 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

कटिहार, एक संवाददाता शांति पूर्ण माहौल में दिपावली का पर्व संपन्न हो गया। दिपावली के मौके पर नगर निगम क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर बीएसएफ जवान को तैनात किया गया था। साथ ही विभिन्न सड़कों पर बाइक और 112 वाहन से पुलिस कर्मी व पदाधिकारी निरंतर गश्त कर रहे थे। शहरी क्षेत्र में खुद पुलिस अधीक्षक शहर के विभिन्न सड़कों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ गश्ती किया। एसपी के साथ एएसपी अभिजीत कुमार सिंह के अलावा नगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, सहायक थानाध्यक्ष आनंद कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला भी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त लगाते रहे।

नगर थाना क्षेत्र के शहीद चौक, बाटा चौक, दुर्गा स्थान चौक, महमुद चौक, अरगरा चौक, झुलनिया मोड़, मिरचाईबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर चौक, अमर जवान चौक, पानी टंकी चौक,दौलत राम चौक आदि चौक चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। दूसरी ओर मनिहारी, बारसोई, आजमनगर, फलका, बरारी, कोढ़ा, कुरसेला, डंडखोरा, हसनगंज, पोठिया, कदवा, सालमारी, बलरामपुर, बारसोई, मनसाही के अलावा अमदाबाद थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात दिखे। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि पुलिस कर्मियों के अलावा आम लोगों के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में दीपावली का पर्व संपन्न हो पाया है। इस कार्य में सभी का सहयोग काफी सराहनीय रहा। मौके पर ओटी पाड़ा, रेलवे न्यू कॉलोनी आदि क्षेत्रों में भी कालीपूजा पंडाल के आसपास भी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। नाका पहुंच कर एसपी ने पुलिस कर्मियों को खिलाया मिठाई दीपावली की रात पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी खुद से विभिन्न नाका क्षेत्रों में पहुंच कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई व शुभकानाएं दी। मौके पर एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कई पुलिस पदाधिकारियों के बीच मिठाई देकर उनके कार्यों को सराहा।