पर्व के मौके पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

Mar 01, 2026 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

पर्व के मौके पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम पर्व के मौके पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम पर्व के मौके पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम पर्व क

पर्व के मौके पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

सालमारी, एक संवाददाता सालमारी थाना प्रांगण ढोलमारा में आगामी होली पर्व एवं ईद को लेकर शनिवार को थानाध्यक्ष कुमारी जुली एवं सीओ रिजवान आलम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक में दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में अशोक सरावगी ने बताया की सालमारी बाजार में होलीका दहन कार्यक्रम आयोजित होता है। बैठक में होली एवं ईद शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सीओ रिजवान आलम ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल एंव दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति होने की जानकारी दी गयी।

मौके पर मौजूद बुद्धिजीवीयों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।इस दौरान थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने कहा की होली को लेकर हुरदंगीयों पर सख्त नजर रखी जायेगी। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही गई। डीजे पर प्रतिबंध रहेगा।वही शरारती तत्व पर कड़ी कार्रवाई की बात भी कहे। इस अवसर पर अशोक सरावगी,ललीत बुबना, विपुल मुखर्जी,सुशांत चौधरी, पप्पू बुबना, प्रदीप कुमार घोष,मो असफाक,मो नकीव,पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार दुबे, सहित अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।