डीजे बजाने और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं

Feb 27, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

आजमनगर में होली और रमजान पर्वों को लेकर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने पर्वों को भाईचारे और सद्भाव से मनाने का निर्णय लिया। थानाध्यक्ष ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।

डीजे बजाने और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं

आजमनगर। थाना परिसर में आगामी होली पर्व एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष नीरज कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित की गई। आयोजित बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी तथा स्थानीय गणमान्य लोगों ने शांतिपूर्ण कथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि गणमान्य लोगों से पर्वों को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से बिना अनुमति डीजे बजाने तेज आवाज में अश्लील गीत चलाने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक में उपस्थित लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है, जिसमें आम जनता का सहयोग बेहद आवश्यक है। वहीं बैठक में मुखिया प्रतिनिधि गफ्फार प्रतिनिधि इजहार आलम, जदयू नेता राकेश सिंह,सनातन पोद्दार,मुखिया भारत राय, मोहम्मद महबूब आलम पूर्व प्रमुख मोहम्मद आजम, रामजी प्रसाद केसरी आदि सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।