ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारकेले के बाद मक्के में लगने लगा पनामा बिल्ट

केले के बाद मक्के में लगने लगा पनामा बिल्ट

सेमापुर क्षेत्र के मक्का उत्पादित क्षेत्र मे केला में लगने वाले पनामा बिल्ट रोग अब मक्का में भी लग गया है। जिससे किसान परेशान है। मक्का में बाली मोचा आने के बाद पेड़ तेजी से फसल सुख रहे...

केले के बाद मक्के में लगने लगा पनामा बिल्ट
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारFri, 29 Mar 2019 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

सेमापुर क्षेत्र के मक्का उत्पादित क्षेत्र मे केला में लगने वाले पनामा बिल्ट रोग अब मक्का में भी लग गया है। जिससे किसान परेशान है। मक्का में बाली मोचा आने के बाद पेड़ तेजी से फसल सुख रहे हैं।

जिस कारण किसानों के हलकान है। किसानों का मााना है कि नकली बीज के कारण यह हाल है। जबकि कम्पनी का मानना है कि यह बीमारी है जो बलवाही मिट्टी और बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में फैली है। सेमापुर क्षेत्र के मोहनाचांदपुर के दियरा इलाकों में दर्जनों किसानों के मक्का फसल बर्बाद हो रहे है। यहां कि किसानों ने बताया कि ब्रांडेड कम्पनी के बीज लगाने के बाद भी हमलोगों का फसल खराब हो गया है। किसान बलराज यादव, हजरत अली, राज कुमार यादव, वासुदेव यादव, कैलाश मंडल, महेन्द्र मंडल आदि दर्जनों किसानों ने बताया कि साहुकार व बैंक से कर्ज लेकर खेती कर रहे है। बढ़िया कम्पनी का बीज लगाए है समय पर पानी खाद भी दिये मक्ता खेत भी लहलहा रहा था। लेकिन जैसे ही मकई में दाना आना शुरू हुआ कि मकई के पौधे सूचने लगे। इतने खर्च के बाद भी अच्छी फसल नहीं होने पर अब किसान क्या करेगा, कैसे कर्ज की चूकता होगी, किस प्रकार सालो भर घर का खर्च चलेगा यह परेशानी अब किसानों को सताने लगी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें