ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारबलरामपुर प्रखंड में धान की फसल बर्बाद

बलरामपुर प्रखंड में धान की फसल बर्बाद

कटिहार ।बलरामपुर प्रखंड क्षेत्र में सितंबर माह के अंत मे आयी बाढ़ से धान की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।बाढ़ से क्षेत्र के अधिकांश धान की फसल तो उसी समय गल कर बर्बाद हो चुकी थी।जो फसल बचा भी था उस...

बलरामपुर प्रखंड में धान की फसल बर्बाद
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारThu, 29 Oct 2020 04:31 PM
ऐप पर पढ़ें

कटिहार ।बलरामपुर प्रखंड क्षेत्र में सितंबर माह के अंत मे आयी बाढ़ से धान की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।बाढ़ से क्षेत्र के अधिकांश धान की फसल तो उसी समय गल कर बर्बाद हो चुकी थी।जो फसल बचा भी था उस मे तरह तरह के बीमारी का प्रकोप देखा जा रहा है।इस वर्ष किसानों के द्वारा कम समय मे अधिक उपज एवं उसी खेत मे आगे रब्बी फसल की बुआई के उद्देश्य से हाइब्रिड धान की खेती की गई थी।जिसकी क्षेत्र में कतई भी शुरू हो चुकी है लेकिन देखकर नही लगता है कि किसानों का इस से लागत मूल्य भी वापस हो पायेगा।धान की फसल के नुकसान से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है।इस क्षेत्र का अधिकतर किसान एक फसल को बेचकर ही दूसरी फसल की तैयारी में लगते है।किसानों में पूंजी के अभाव के कारण रब्बी फसल की बुआई प्रभावित हो सकती है जिसको लेकर किसान काफी चिंतित है।बाढ़ के इतने दिन बीत जाने के बाद कृषि विभाग द्वारा अबतक फसलों की क्षति का आंकलन नही किये जाने से भी किसान परेशान है।क्षेत्र के किसानों ने धान की फसल में हुए नुकसान की बोझ को कम करने को लेकर कृषि विभाग से फसल क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें