ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारपैक्स नहीं कर रहा धान की खरीदारी

पैक्स नहीं कर रहा धान की खरीदारी

फलका प्रखंड में पैक्सों द्वारा सरकारी समर्थन मूल्य पर धान खरीदारी विलम्ब से शुरू होने से किसान साहूकारों के हाथो औने पोने दामों पर धान बेचने को विवश हंै। किसानों में सरकार व विभाग के विरुद्ध रोष...

पैक्स नहीं कर रहा धान की खरीदारी
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारWed, 06 Nov 2019 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

फलका प्रखंड में पैक्सों द्वारा सरकारी समर्थन मूल्य पर धान खरीदारी विलम्ब से शुरू होने से किसान साहूकारों के हाथो औने पोने दामों पर धान बेचने को विवश हंै। किसानों में सरकार व विभाग के विरुद्ध रोष है।

जबकि क्षेत्र में साहूकार द्वारा बड़े पैमाने पर धान जमाखोरी किया जा रहा है। फलका के किसान राजकिशोर चौधरी, नवल किशोर सिंह, मनीष यादव, फसी अहमद, गणेश गुप्ता, अनहत कुमार, प्रदीप प्रभा, राजेन्द्र पटेल, गोपाल कृष्ण बताते हैं कि पिछले लगभग पन्द्रह दिनों से धान तैयारी कर रखा हुआ है। लेकिन सरकारी स्तर पर इसके क्रय को लेकर पैक्स द्वारा खरीददारी की घोषणा पन्द्रह नवम्बर को होने कारण किसान हताश नजर आ रहे हैं। पैक्स चुनाव की अधिसूचना हो गयी है नौ नवम्बर प्रथम चरण में चुनाव होना है। इसलिए इस बार धान खरीददारी भी विलम्ब से शुरू होने की संभावना है। किसान इस बात को लेकर भी परेशान हैं। लिहाजा धान कटनी के बाद परती खेतों के जोत आबाद सहित दूसरे अन्य फसलों के बुआई को लेकर किसान साहूकारों व बिचौलियों को एक हजार से तेरह सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान बेचने को विवश हैं। छोटे तबके के लगभग किसानों ने अपना धान बेचना शुरू कर दिया है। कुछ बड़े किसान अपना धान तैयार कर रखे हैं। मालूम हो कि पिछले वर्ष की पैक्सों द्वारा धान खरीदारी में देरी की गई थी। इस देरी की वजह से किसानों के धान काफी सूख गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें