अभियान--रेल क्षेत्र में आने वाले वार्ड 13 में नाला पर ढक्कन लगाने में एनओसी का पेच
अभियान--रेल क्षेत्र में आने वाले वार्ड 13 में नाला पर ढक्कन लगाने में एनओसी का पेचअभियान--रेल क्षेत्र में आने वाले वार्ड 13 में नाला पर ढक्कन लगाने मे

कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मानिक पाड़ा, ओटी पाड़ा व न्यू कालोनी मोहलला वार्ड संख्या 13 में आता है। वार्ड 13 में अधिकांश नालों पर ढ़क्कन नहीं होने के कारण नाला खुला पड़ा है। रेल क्षेत्र में आने वाले इलाके में किसी तरह का निर्माण व जीर्णोद्धार कार्य के लिए रेलवे से एनओसी लिया जाना जरूरी है। अब तक एनओसी नहीं मिलने के कारण खुले नाले पर ढ़क्कन नहीं लगाया जा सका है। स्थानीय निवासी अकरम, नीरज, गौतम, विक्की राय, संतोष आदि ने बताया कि खुले नाले के चारों ओर घनी झाड़ियां उग आई है। गंदगी का अंबार भी लगा हुआ है।
जंगल-झाड़ होने के कारण विषैले जीव जंतु का खतरा भी बना रहता है। नाला खुला रहने के कारण मच्छर व सड़ांध से भी स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। खुले नाले में कचरा, पालीथीन फेंके जाने के कारण नाला जाम की समस्या भी बनी रहती है। इस संबंध में वार्ड संख्या 13 के पार्षद दिनेश कुमार पांडेद ने कहा कि वार्ड में रेलवे का ही एरिया है। एनओसी के लिए मंडल रेल प्रबंधक को लिखित आवेदन दिया गया है। एमओयू पर निगम व रेलवे के अधिकारियों के हस्ताक्षर के बाद ही एनओसी निर्गत किया जाएगा। एनओसी को लेकर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। रेलवे की ओर से भी आश्वासन मिला है। एनओसी मिलते ही नाले पर ढ़क्कन लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


