ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारएक लाख छठव्रतियों ने लगायीं डुबकी

एक लाख छठव्रतियों ने लगायीं डुबकी

छठ पर्व को लेकर चार दिवसीय गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ दोपहर बाद समाप्त हो गयी। रविवार को लगभग एक लाख छठव्रतियों ने गंगा में डुबकी लगायी। शनिवार की देर शाम पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी संख्या...

एक लाख छठव्रतियों ने लगायीं डुबकी
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारMon, 12 Nov 2018 12:33 AM
ऐप पर पढ़ें

छठ पर्व को लेकर चार दिवसीय गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ दोपहर बाद समाप्त हो गयी। रविवार को लगभग एक लाख छठव्रतियों ने गंगा में डुबकी लगायी। शनिवार की देर शाम पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी संख्या में महिलाओं की टोली मनिहारी पहंुचीं थी। कुल मिलाकर करीब सात लाख छठव्रतियों ने गंगा में डुबकी लगायी।

स्थानीय श्रद्धालुओं की दोपहर तक भीड़ थी। श्रद्धालुओं ने कल से ही कद्दू की खरीदारी शुरू कर दी थी। बाजारों में छोटे-बड़े आकार के कद्दू बीस से तीस रुपये में बेचे जा रहे थे। छठव्रती नहाये खाये के बाद कद्दू भात ग्रहण किया। गंगा स्नान के भीड़ समाप्त होते ही बाजारों में गागर नींबू, हलदी, केतारी, केला, अगरबत्ती, नारियल की दुकानें सजने लगी है। मनिहारी बाजार रेलवे गेट से क्रांति चौक आदि जगहों पर बड़ी संख्या में दुकानें लगायी गईं। स्नानार्थियों के भीड़ को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन की ओर से गंगा तट पर विशेष तैयारी की गयी थी।

अनुमंडलाधिकारी संदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद सिंह खुद भीड़ नियंत्रित करने के लिए मॉनिटरिंग कर रहे थे। बीडीओ छाया कुमारी, अंचलाधिकारी संजीव कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुल्लचन्द्र यादव, बीईओ अशोक कुमार, थानाध्यक्ष, प्रभारी सीआई चन्द्रभूषण सिंह, नगर के वार्ड पार्षद गुलाब चौधरी, वकील यादव, प्रमोद झा आदि लोग गंगा तट पर मुस्तैद दिखे। काढागोला घाट पर श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी: प्रखंड के काढ़ागोला घाट गंगा नदी में छठ पर्व के अवसर पर नहाय खाय को लेकर पांच हजार से अधिक छठव्रती महिलाओं ने गंगा स्नान किया तथा छठव्रती महिलाओं ने गंगा नदी तट पर गंगा मईया की पूजा अर्चना मन्नतें मांगी।

काढ़ागोला गंगा नदी मे ंप्रति वर्ष छठ पर्व के मौके पर गंगा स्नान के लिए पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, जोगबनी, फारबिसगंज, बनमनखी, धमदाहा, रुपौली, भवानीपुर, हरदा, कोढ़ा, पोठिया, फलका सेमापुर आदि दर्जनों स्थानों से छठव्राती महिलाएं गंगा स्नान करने आती है। सीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि काढ़ागोला घाट बरंडी कोसी नदी रानी घाट, कारी कोसी, टप्पू दियारा, घाट बकिया पूरी तरह छठ व्रतियों के साथ कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए बांस बल्ला का घेराबंदी कर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें