आर्यभट्ट प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए संगोष्ठी आज

Feb 27, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

कटिहार में 27 फरवरी को हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय में एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य आर्यभट्ट प्रतिभा खोज परीक्षा में भागीदारी को बढ़ावा देना है। शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 है। परीक्षा में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आर्यभट्ट प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए संगोष्ठी आज

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के मध्य, माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रभारी प्रधानाचार्य तथा गणित एवं विज्ञान शिक्षक 27 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय में आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी में भाग लेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने यह निर्देश जारी किया गया है। यह संगोष्ठी द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ‘आर्यभट्ट प्रतिभा खोज परीक्षा (गणित एवं विज्ञान) 2026’ में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। संस्था के सचिव डॉ. विजय कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 निर्धारित है।

इस प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी संस्था की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित एवं विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना, विषयों को लोकप्रिय बनाना तथा चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर आगे प्रशिक्षण की व्यवस्था करना है। संगोष्ठी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके। शिक्षा विभाग की इस पहल से जिले में शैक्षणिक वातावरण को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।