ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारअब तक मात्र 16 सौ क्विंटल हुई धान की खरीदारी

अब तक मात्र 16 सौ क्विंटल हुई धान की खरीदारी

धान खरीद के मामले में जिला लक्ष्य से काफी दूर है। खरीफ विपणन मौसम 2019-20 विकेन्द्रीकृत अधिप्राप्ति व्यवस्था के तहत जिले को धान व चावल अधिप्राप्ति के मामले में 30 हजार एमटी धान की खरीदारी का लक्ष्य...

अब तक मात्र 16 सौ क्विंटल हुई धान की खरीदारी
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारFri, 03 Jan 2020 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

धान खरीद के मामले में जिला लक्ष्य से काफी दूर है। खरीफ विपणन मौसम 2019-20 विकेन्द्रीकृत अधिप्राप्ति व्यवस्था के तहत जिले को धान व चावल अधिप्राप्ति के मामले में 30 हजार एमटी धान की खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जबकि शुक्रवार तक जिले में महज 1610 क्विन्टल धान की खरीदारी की गई है। इस हिसाब से प्रतिदिन 33 क्विंटल धान की अब तक औसत खरीदारी हुई है। बताते चलें कि जिले में 74 हजार हेक्टेयर में किसानों ने धान की खेती की थी।

जिसमें गंगा एवं महानंदा नदी में आयी बाढ़ के कारण लगभग 25 हजार हेक्टेयरसे 30 हजार हेक्टेयर में लगी धान की फसल बर्बाद होने की रिपोर्ट कृषि विभाग ने सरकार से की है। जबकि 40 हजार हेक्टेयर में जिले में धान की खेती हुई है। जिला कृषि पदाधिकारी चन्द्रदेव प्रसाद ने बताया कि इस बार औसत न उपज 35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से हुई है। जिले में 14 लाख क्विंटल धान उत्पादन होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें