ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारउत्तर प्रदेश से भगाई गई लड़की को आजमनगर से किया बरामद

उत्तर प्रदेश से भगाई गई लड़की को आजमनगर से किया बरामद

आजमनगर (यूपी) पहुंची यूपी पुलिस आजमनगर पुलिस की सहायता से थाना क्षेत्र के मर्वतपुर पंचायत के मर्वतपुर शर्मा टोली में यूपी से भगाई गई लड़की को बुधवार को बरामद कर...

उत्तर प्रदेश से भगाई गई लड़की को आजमनगर से किया बरामद
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारWed, 13 Nov 2019 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमनगर (यूपी) पहुंची यूपी पुलिस आजमनगर पुलिस की सहायता से थाना क्षेत्र के मर्वतपुर पंचायत के मर्वतपुर शर्मा टोली में यूपी से भगाई गई लड़की को बुधवार को बरामद कर लिया।

थाना क्षेत्र के मर्वतपुर का लड़का प्रद्युमन कुमार शर्मा मजदूरी करने यूपी गया था। जहां लड़का लड़की दोनों एक साथ मजदूरी किया करता थे। उसी बीच एक दूसरे से प्रेम हो जाने के कारण लड़की को भगाकर यहां ले आया था। मामले में लड़की के पिता द्वारा आजमनगर जिले के थाना रेहसा में मामला दर्ज कराया गया था। मामले में आजमनगर पहुंची यूपी पुलिस आजमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक की सहायता से भगाई गई लड़की को मर्वतपुर गांव से बरामद की गई। यूपी पुलिस अजय दूबे ने बताया कि उक्त लड़की को कटिहार कोर्ट में पेशी के बाद यूपी ले जाया जायेगा। जहां लड़की के बयान दर्ज कराए जाने के बाद ही उनके परिजनों के हवाले कर दिया जायेगा। इस मौके पर यूपी पुलिस के अवर निरीक्षक हरिशंकर पाठक, अजय दूबे, उदय सिंह, विजय यादव, महिला कांस्टेबल आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें