Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsNew Year Violence DJ Dispute Leads to Serious Injuries in Pranpur
डीजे बजाने को लेकर दो अलग -अलग स्थानों पर मारपीट

डीजे बजाने को लेकर दो अलग -अलग स्थानों पर मारपीट

संक्षेप:

प्राणपुर के रोशना बाजार में नया साल के दिन डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। नूतन कुमारी ने शिकायत की कि उनके पति प्रमोद को गंभीर चोटें आईं। वहीं, गौरीपुर पंचायत के शाहनगर गांव में भी डीजे और शराब के कारण हंगामा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया है।

Jan 03, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

प्राणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के रोशना बाजार में नया साल के दिन डीजे बजाने से मना करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। रोशना बाजार निवासी नूतन कुमारी ने रोशना थाना में आवेदन देकर कहा कि मेरे गांव के कुछ लोग हमारे घर के समीप डीजे बजा रहा था। मना करने पर मेरे पति प्रमोद और मेरे साथ मारपीट किया। जिसमें मेरे पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज प्राणपुर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वहीं दूसरी घटना रोशना थाना क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत अंतर्गत शाहनगर गांव में नववर्ष के दिन कुछ लोगो द्वारा डीजे बजाने व शराब पीकर हो हंगामा कर मारपीट किया गया।

ग्रामीणों द्वारा डीजे बंद कराने एवं शराब पीकर हंगामा मचाने की जानकारी रोशना थाना को देते हुए कारवाई की मांग किया।इस संबंध में रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया है। दोनों पक्ष को थाना पर बुलाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;