New Railway Over Bridge Approved in Katihar with 118 61 Crore Investment 119 करोड़ की लागत से होगा आरओबी का निर्माण, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsNew Railway Over Bridge Approved in Katihar with 118 61 Crore Investment

119 करोड़ की लागत से होगा आरओबी का निर्माण

118.61 करोड़ की लागत से निर्माण कराया जायेगा आरओबी 118.61 करोड़ की लागत से निर्माण कराया जायेगा आरओबी 118.61 करोड़ की लागत से निर्माण कराया जायेगा आरओ

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारThu, 4 Sep 2025 03:55 AM
share Share
Follow Us on
119 करोड़ की लागत से होगा आरओबी का निर्माण

कटिहार, एक संवाददाता। कटिहार रेल मंडल के मुकुरिया इंड पर रेलवे ने नया रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की हरी झंडी दे दी है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि रेल मंत्रालय ने 118.61 करोड़ रुपये की लागत से दो लेन रोड ओवर ब्रिज निर्माण को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि यह नया आरओबी कटिहार रेल मंडल के कटिहार-डंडखोरा सेक्शन के बीच स्थित मौजूदा लेवल क्रॉसिंग एलसी गेट संख्या 2 और गेट संख्या एक की जगह लेगा। सीपीआरओ ने बताया कि यह परियोजना महत्वपूर्ण बुनियादी ढ़ांचे के उन्नयन का हिस्सा हैं, क्योंकि ये लेवल क्रॉसिंग राज्य राज मार्ग 98 को राष्ट्रीय 31 से जोड़ने वाली एक व्यस्त सड़क है।

सीपीआरओ ने बताया कि 2024 में आयोजित ट्रैफिक सेंसस के अनुसार, टीवीयू क्रमश: 1,11,420 और 2,91,024 दर्ज किए गए, जो पिछले कुछ वर्षों में रेल और सड़क परिवहन दोनों में पर्याप्त वृद्धि को दर्शाता है। ट्रेन परिचालन के लिए इन लेवल क्रॉसिंग गेटों के बार-बार बंद होने के कारण सड़क उपयोगकर्ताओं को लंबे समय तक रुकावटों का सामना करना पड़ता है, जिससे यातायात में भारी भीड़-भाड़ होती है। इन लेवल क्रॉसिंगों पर ट्रैफिक भीड़ को काफी हद तक कम करने के लिए आरओबी के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया था। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन आरओबी संरचना में पीएससी गर्डर वायडक्ट के 30 स्पैन और स्टील गर्डर वायडक्ट के 2 स्पैन शामिल हैं। इस निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। लेवल क्रॉसिंगों को हटाने से न केवल कटिहार क्षेत्र में रेल परिचालन की संरक्षा और दक्षता में वृद्धि होगी, बल्कि सड़क उपयोगकर्ताओं और पैदल यात्रियों के लिए आरओबी के माध्यम से निर्बाध और सुरक्षित आवाजाही भी सुनिश्चित होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।