केबी झा कॉलेज में नए प्राचार्य ने किया योगदान
केबी झा कॉलेज में नए प्राचार्य ने किया योगदान केबी झा कॉलेज में नए प्राचार्य ने किया योगदान केबी झा कॉलेज में नए प्राचार्य ने किया योगदान केबी झा कॉले
कटिहार, निज संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह के निदेशानुसार डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने केबी झा कॉलेज में एक सादे समारोह में योगदान किया। योगदान करने के पूर्व उन्होंने महाविद्यालय परिसर में स्थित दाता कृष्ण बल्लभ झा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य डॉक्टर हरेंद्र कुमार सिंह ने बुके देकर नए प्राचार्य का स्वागत किया। साथ ही कार्यभार सौंपा। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉक्टर जितेश कुमार ने नए प्राचार्य का स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। प्राचार्य डॉक्टर संजय सिंह ने नई जिम्मेदारी देने के लिए कुलपति के प्रति आभार जताया। उन्होंने पूर्व प्राचार्य के कार्यों की सहाना की और सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के सहयोग से महाविद्यालय का विकास करने का संकल्प किया।

मौके पर शिक्षक नेता डॉ देवानंद साह, डीएस कॉलेज के प्रोफेसर एस के उपाध्याय ,डॉ अरविंद ठाकुर, केबी झा कॉलेज के डॉक्टर अब्दुल मन्नान, तमन्ना परवीन, हरिश्चंद्र मंडल, विकास कुमार, लेखपाल श्रीधर ठाकुर, हादी हसन अरमान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने के बी झा कॉलेज के नए प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह का अंग वस्त्र और पाग पहनाकर स्वागत किया। छात्र नेता विक्रांत कुमार ने स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय के विकास और छात्र हित में लिए जाने वाले प्रत्येक कार्यों में विद्यार्थी परिषद उनका सहयोग करेगी। इस अवसर पर रोहन प्रसाद, कमल ठाकुर, रवि सिंह ,प्रणव यादव ,विशाल यादव आदि उपस्थित थे। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित पासवान के नेतृत्व में नए प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार सिंह का पुष्पगुच्छ देकर छात्रों ने स्वागत किया। इस अवसर पर बिल्लू अली, विशाल, नकुल, फारूक, अजय ,अमित ,इंद्रजीत आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




