Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsNew Amrit Bharat Express Trains to Enhance Connectivity in India
असम-बंगाल से देशभर तक दौड़ेंगी 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस

असम-बंगाल से देशभर तक दौड़ेंगी 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस

संक्षेप:

असम-बंगाल से देशभर तक दौड़ेंगी 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेस असम-बंगाल से देशभर तक दौड़ेंगी 9 नई अमृत भारत एक्सप्रेसअसम-बंगाल से देशभर तक दौड़ेंगी 9 नई अमृ

Jan 14, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

कटिहार, एक संवाददाता नए साल में रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। असम और पश्चिम बंगाल से भारत के कोने-कोने को जोड़ने वाली नौ नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को जल्द ही हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि पीआईबी दिल्ली द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ये ट्रेनें आम यात्रियों को किफायती किराए पर आधुनिक और आरामदायक सफर का अनुभव देंगी। भारतीय रेलवे के अनुसार, गुवाहाटी से रोहतक, डिब्रूगढ़ से लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी से नागरकोइल व तिरुचिरापल्ली तक नई सेवाएं शुरू होंगी। वहीं अलीपुरद्वार से बेंगलुरु और मुंबई (पनवेल), तथा कोलकाता से तांबरम, आनंद विहार और बनारस तक अमृत भारत एक्सप्रेस चलेंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीपीआर कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ये ट्रेनें आम लोगों के लिए लंबी दूरी की रेल यात्रा को नए सिरे से परिभाषित करेंगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अमृत भारत एक्सप्रेस बिना एसी वाली लंबी दूरी की ट्रेन है, जिसमें लगभग 500 प्रति हजार किलोमीटर की दर से यात्रा संभव होगी। किराया संरचना सरल और पारदर्शी है, जिसमें कोई डायनामिक प्राइसिंग नहीं होगी। दिसंबर 2023 में शुरू हुई इस सेवा की अब तक 30 ट्रेनें चल रही हैं और अब एक सप्ताह के भीतर 9 नई सेवाएं जुड़ने जा रही हैं। नई ट्रेनों से असम, बिहार और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे दूरदराज राज्यों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। खासतौर पर प्रवासी मजदूरों, छात्रों, व्यापारियों और परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों में आरामदायक सीट-बर्थ, फोल्डेबल स्नैक टेबल, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, आधुनिक शौचालय, अग्निशमन प्रणाली और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।