नामांकन के साथ बढ़ा शुल्क का बोझ, 9वीं-11वीं के लिए नई दरें लागू
नामांकन के साथ बढ़ा शुल्क का बोझ, 9वीं-11वीं के लिए नई दरें लागू नामांकन के साथ बढ़ा शुल्क का बोझ, 9वीं-11वीं के लिए नई दरें लागूनामांकन के साथ बढ़ा श

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही जिले के हाईस्कूल और प्लस-2 विद्यालयों में नामांकन शुल्क की नई संरचना लागू कर दी गई है। शिक्षा विभाग द्वारा तय शुल्क के अनुसार अब 9वीं और 11वीं में दाखिला लेने वाले छात्रों को विभिन्न मदों में अलग-अलग शुल्क चुकाना होगा, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक दबाव बढ़ने लगा है।विभागीय निर्देश के तहत 9वीं कक्षा में नामांकन के लिए कुल 420 रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं 11वीं में विषय के अनुसार शुल्क अलग-अलग है-कॉमर्स में करीब 850 रुपये, आर्ट्स में 840 रुपये और साइंस में 1200 रुपये तक देना होगा।
हालांकि, अपने ही विद्यालय में 11वीं में नामांकन लेने वाले छात्रों को 50 रुपये का प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा।नामांकन शुल्क में 120 रुपये का परीक्षा शुल्क अनिवार्य रूप से शामिल किया गया है, जो 9वीं से 12वीं तक सभी कक्षाओं के लिए समान है। इसके अतिरिक्त बालचर शुल्क 10 रुपये, मनोरंजन शुल्क 9वीं-10वीं में 20 रुपये तथा 11वीं-12वीं में 60 रुपये तय किया गया है। विज्ञान प्रयोगशाला शुल्क भी जोड़ा गया है, जिसमें 9वीं-10वीं के लिए 10 रुपये और 11वीं के विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए 200 रुपये निर्धारित हैं। 11वीं-12वीं में 200 रुपये विकास शुल्क भी देना होगा।इसके अलावा छात्रों से आई कार्ड, बिजली और विद्यालय रखरखाव के नाम पर भी शुल्क लिया जाएगा। आई कार्ड के लिए 20 रुपये, बिजली शुल्क 9वीं-10वीं में 20 रुपये तथा 11वीं में 80 रुपये रखा गया है। वहीं रखरखाव शुल्क 9वीं-10वीं में 50 रुपये और 11वीं-12वीं में 150 रुपये प्रति छात्र निर्धारित किया गया है।आरक्षित वर्ग के छात्रों को शुल्क में कुछ राहत दी गई है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को 9वीं में 420 की जगह 340 रुपये देने होंगे। 11वीं में भी आर्ट्स में 940 के बजाय 560 रुपये, साइंस में 1200 के बजाय 760 रुपये और कॉमर्स में 850 के बजाय 470 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह 10वीं कक्षा में भी सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 340 रुपये तथा एससी-एसटी वर्ग के लिए 260 रुपये शुल्क तय किया गया है।वर्जनविभाग द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जिले में उसका अनुपालन कराया जाएगा। किसी भी संस्थान द्वारा निर्धारित राशि से अधिक वसूली के मामले में संस्थान प्रधान पर कार्रवाई की जाएगी।राहुल चन्द्र चौधरी, डीईओ, कटिहार
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


