वरीय उपसमाहर्ता अभिषेक किशोर ने अंचल पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण किया

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

वरीय उपसमाहर्ता अभिषेक किशोर ने अंचल पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण किया वरीय उपसमाहर्ता अभिषेक किशोर ने अंचल पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण कियावरीय उपसमाहर्ता

वरीय उपसमाहर्ता अभिषेक किशोर ने अंचल पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण किया

डंडखोरा ,संवाद सूत्र वरीय उपसमाहर्ता अभिषेक किशोर ने डंडखोरा अंचल पदाधिकारी का गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। अंचल कार्यालय में लंबे समय से अंचल पदाधिकारी के हड़ताल पर रहने के कारण राजस्व एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। आम लोगों को जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, भूमि से संबंधित परिमार्जन तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अंचल पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने से अंचल कार्यालय में लंबित कार्यों के निष्पादन की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रभार ग्रहण करने के बाद वरीय उप समाहर्ता अभिषेक कुमार ने कार्यालय कर्मियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और रुके हुए कार्यों को जल्द पूरा करने का प्रयास होगा। उन्होंने कर्मियों को समय पर कार्यालय आने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने का निर्देश दिया।प्रभार ग्रहण की खबर मिलते ही कार्यालय पहुंचे लोगों में राहत देखी गई। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि अब प्रमाण पत्र, भूमि संबंधित मामलों तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। मौके पर कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी दीपशिखा सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।