महिला कॉलेज में पौधारोपण सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन
महिला कॉलेज में पौधारोपण सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन महिला कॉलेज में पौधारोपण सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजनमहिला कॉलेज में पौधारोपण सहित अन्य कार्

कटिहार निज संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार एमजेएम महिला कॉलेज में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नीलम कुमारी ने बताया कि इस अवधि में स्वच्छता अभियान, तिरंगा यात्रा रैली, तिरंगा सेल्फी अभियान ,पौधा रोपण, देश भक्ति गीत एवं कविता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकता एवं स्वतंत्रता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ,शिक्षिकाओं एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने कार्यक्रम में बढ़चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉक्टर दीपाली मंडल ने की। डॉ अंबिका, डॉ अंजू ,डॉक्टर रंभा,डॉक्टर श्वेता कुमारी, रणविजय, डॉक्टर पूर्णिमा ,डॉक्टर शगुफ्ता,डॉक्टर नम्रता चौबे, केंदुला सिंह, राजेश दास आदि ने कार्यक्रमों में भाग लिया।
प्राचार्या ने कहा अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस से जोड़ना तथा प्रत्येक नागरिक के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना था।


