राज्य मंच पर चयनित प्रतिभागियों का 28 फरवरी को प्रदर्शन

Feb 27, 2026 01:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

कटिहार जिले की प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता 2025-26 के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 28 फरवरी को होने वाली प्रतियोगिता में तीन प्रतिभागी भाग लेंगे, जिनमें से दो छात्राओं का चयन जिला स्तर से और एक का प्रमंडल स्तर से हुआ है। कटिहार के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

राज्य मंच पर चयनित प्रतिभागियों का 28 फरवरी को प्रदर्शन

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता 2025-26 में इस बार कटिहार जिले की मजबूत भागीदारी रहने जा रही है। 28 फरवरी को आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले से तीन प्रतिभागी राज्य मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनमें दो छात्राओं का चयन जिला स्तर से तथा एक छात्रा का चयन प्रमंडल स्तर से हुआ है। जिला स्तर से प्लस टू उमा देवी मिश्रा बालिका उच्च विद्यालय, कटिहार की अपर्णा सेन गुप्ता (कक्षा 11) का चयन क्वीज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं एमबीटीए इस्लामियां उच्च विद्यालय, कटिहार की भानु प्रिया (कक्षा -09) निबंध प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

दोनों प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया। इधर, किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया में आयोजित प्रमंडल स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता में एमबीटीए इस्लामियां उच्च विद्यालय, कटिहार की जेब फिरदोश (कक्षा -11) ने वक्तृत्व विधा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वर्जन विज्ञान दिवस प्रतियोगिता विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा, कि कटिहार के विद्यार्थियों ने जिस प्रकार जिला एवं प्रमंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है, उससे हमें राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। विभाग की ओर से प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग दिया जा रहा है।-रवि रंजन, डीपीओ, माध्यमिक शिक्षा, कटिहार

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।