राष्ट्रीय लोक अदालत बैंक ऋण सहित अन्य 1680 मामलों का निष्पादन

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय लोक अदालत बैंक ऋण सहित अन्य 1680 मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत बैंक ऋण सहित अन्य 1680 मामलों का निष्पादनराष्ट्रीय लोक अदालत बैंक ऋण

राष्ट्रीय लोक अदालत बैंक ऋण सहित अन्य 1680 मामलों का निष्पादन

कटिहार। विधि संवाददाता जिला अदालत परिसर में शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह के निर्देश पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों के लंबित ऋण से संबंधित मामलों के अलावे सुलहनीय अपराधिक मामलों, विद्युत बकाया, परिवार न्यायालय के लंबित मामले, सहित ट्रैफिक चालान को छोड़कर कुल 1680 मामलों का द्विपक्षीय समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों के निपटारे हेतु चार बेंचों का गठन किया गया था जिन बेंचों में भारी भीड़ उमरी और इसकी वजह से राज्य स्तर पर रात्रि नौ बजे तक अदालत के संचालन की व्यवस्था दी गई।

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन

राष्ट्रीय लोक का अदालत का विधिवत उद्घाटन प्रधान जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किया तथा इस मौके पर मौजूद मुकदमो के पक्षकारों से लोक अदालत की व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील किया।

मामलों का निपटारा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश कमलेश सिंह देउ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला अदालत में लंबित सुलहनिया प्रकृति के 203 अपराधिक मामलों का समझौते के पश्चात निपटारा किया गया। वही राष्ट्रीयकृत बैंकों की जिला स्थित शाखा के 598 ऋणियों से 3 करोड़ 15 लाख 75 हजार 45 रुपए पर समझौता कर मामलों का निपटारा किया गया। सचिव श्री देउ ने बताया कि अदालत में लंबित 33 बीमा दावा के मामलों में 58515 रुपए पर द्विपक्षीय समझौता के पश्चात निपटारा किया गया वहीं रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में लंबित 705 मामलों का सफल निपटारा किया गया इसके साथ ही परिवार न्यायालय के तीन मामलों का भी निष्पादन किया गया। उधर यातायात विभाग की चालन से संबंधित मामलों के निपटारे हेतु गठित बेंचों में समाचार लिखे जाने तक पक्षकारों की भीड़ थी तथा देर रात तक निष्पादन जारी रही। राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निपटारे हेतु गठित बेंचों में प्रधान न्यायाधीश धृति जसलीन शर्मा, जिला अपर सत्र न्यायाधीश आशुतोष राय,सुनील कुमार, संजय कुमार,महेंद्र प्रसाद यादव, सौरभ सिंह, सी जे एम माधवी सिंह,ऐ सी जे एम राम सूजान पांडे, मनीष कुमार,कुलदीप श्रीवास्तव, न्यायिक दंडाधिकारी राहुल दत्ता,आशीष कुमार, मोनिका कुमारी,पूजा सिंह, वेद प्रकाश तिवारी एवं रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी गौरव के साथ पैनल सदस्यों ने भाग लिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राष्ट्रीय लोक अदालत में कितने मामलों का निपटारा किया गया?
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1680 मामलों का द्विपक्षीय समझौते के आधार पर निपटारा किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsKatihar Newsराष्ट्रीय लोक अदालत बैंक ऋण सहित अन्य 1680 मामलों का निष्पादन