Katihar News: मां की हत्या करने वाले बेटा और बहु को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, कटिहार
share

Katihar News: मां की हत्या करने वाले बेटा और बहु को पुलिस ने किया गिरफ्तार मां की हत्या करने वाले बेटा और बहु को पुलिस ने किया गिरफ्तारमां की हत्या करने वाले बेटा औ

Katihar News: मां की हत्या करने वाले बेटा और बहु को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार

Katihar News:

बारसोई। आबादपुर थाना क्षेत्र के नंदाल ग्राम में सोमवार की देर संध्या एक 65 वर्षीय महिला, कालो देवी की पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी गईं थीं। आरोप है कि दो भाईयों सौदागर राय एवं भगीरथ राय के बीच हो रहीं घरेलू विवाद व हिंसक झड़प में बीच-बचाव को गई। उनकी माता कालो देवी को उसी के ही छोटे पुत्र भगीरथ राय ने लाठी डंडों से पीट पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में मृतका की बड़ी बहू के द्वारा मंगलवार को पुलिस के समक्ष दिए गए फर्द बयान के आधार पर मृतका के छोटे बेटे भगीरथ राय एवं छोटी बहु दुलारी देवी के विरुद्ध आबादपूर थाने में हत्या का एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आबादपुर पुलिस ने मंगलवार की देर संध्या दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में आबादपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद शादाब ने बताया कि नंदाल हत्याकांड के मुख्य आरोपित भगीरथ राय एवं उसकी पत्नी दुलारी देवी को गिरफ्त में ले लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सुपुर्द कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों ने अपना अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦कालो देवी की हत्या कहां हुई?−
कालो देवी की हत्या आबादपुर थाना क्षेत्र के नंदाल ग्राम में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsकटिहारKatihar News: मां की हत्या करने वाले बेटा और बहु को पुलिस ने किया गिरफ्तार