पेड़ से लटका मिला महिला का शव, प्रताड़ना का लगा आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

पेड़ से लटका मिला महिला का शव, प्रताड़ना का लगा आरोप पेड़ से लटका मिला महिला का शव, प्रताड़ना का लगा आरोप पेड़ से लटका मिला महिला का शव, प्रताड़ना का

पेड़ से लटका मिला महिला का शव, प्रताड़ना का लगा आरोप

सालमारी, एक संवाददाता सालमारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर रेलवे गेट के पश्चिम स्थित एक पोखर के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव कदम के पेड़ से लटका मिला।इस घटना से इलाके में सनसनी फेल गई। ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये। ग्रामीणों ने सालमारी थाना अध्यक्ष कुमारी जूली को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के दौरान महिला के पास मिले आधार कार्ड और मोबाइल फोन के जरिए उसकी पहचान बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के शकरपुर पोखर टोला भेलागंज निवासी जाहीद की 27 वर्षीय पुत्री जहां निगार के रूप में हुई।घटना

की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि मृतका का पति बाहर रहता है। जबकि सास-ससुर और अन्य ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। वहीं मृतक के ससुराल वालों ने बताया की महिला मायके में थी। ऐसे में किस स्थिति में इस तरह का क़दम उठाया है। कह नहीं सकते हैं। मृतिका के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतका की मां नासेरा खातुन ने सालमारी थाना में लिखित आवेदन देकर आठ नामजद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बारसोई के एसडीपीओ अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच कर जायजा लिये। थानाध्यक्ष कुमारी जूली ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। इस मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।इसके अलावा फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर अपने साथ ले गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष कुमारी जुली ने बतायी के मृतक की मां के द्वारा आवेदन मिला है। सभी बिन्दुओं पर जांच हो रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।