Katihar News: नगर निगम का अतिक्रमण पर शिकंजा, अभियान में 25,500 रुपये जुर्माना वसूला
Katihar News: नगर निगम का अतिक्रमण पर शिकंजा, अभियान में 25,500 रुपये जुर्माना वसूला नगर निगम का अतिक्रमण पर शिकंजा, अभियान में 25,500 रुपये जुर्माना वसूलानगर निगम

Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता शहर को अतिक्रमण मुक्त और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए नगर निगम ने बुधवार को विशेष अस्थायी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों एवं अतिक्रमणकारियों से कुल 25,500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया。
अभियान का मार्ग
नगर निगम का अभियान निगम कार्यालय के मुख्य गेट से शुरू होकर सदर अस्पताल, कालीबाड़ी, हल्का कचहरी और बिनोदपुर रोड होते हुए पुनः नगर निगम कार्यालय तक चला। इस दौरान टीम ने सड़क और फुटपाथ पर रखे गए सामान को हटवाया तथा दुकानदारों को सार्वजनिक स्थलों पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार सहित निगम की पूरी टीम पहुंची हुई थी।
नगर निगम का संदेश
नगर निगम प्रशासन ने कहा कि सार्वजनिक सड़क, फुटपाथ और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों और दुकानदारों से शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुगम बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


