ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार कटिहारछेड़खानी के आरोप में बनाया बंधक

छेड़खानी के आरोप में बनाया बंधक

प्राणपुर थाना क्षेत्र के काठघर पंचायत के एक गांव में शुक्रवार को घर घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करना एक युवक को बहुत महंगा पड़ा। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर ना केवल खंभा से बांधकर रखा बल्कि उसका केस भी...

छेड़खानी के आरोप में बनाया बंधक
हिन्दुस्तान टीम,कटिहारSat, 28 Jul 2018 12:55 AM
ऐप पर पढ़ें

प्राणपुर थाना क्षेत्र के काठघर पंचायत के एक गांव में शुक्रवार को घर घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करना एक युवक को बहुत महंगा पड़ा। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर ना केवल खंभा से बांधकर रखा बल्कि उसका केस भी काट दिया। वह भी तब जब आरोपी और परिवार के बीच पंचायत मैं कोई फैसला नहीं हो सका। घटना के 10 घंटे बाद ही रात आठ बजे बाद घटना की जानकारी पुलिस मिली। इस मामले में एक ग्रामीण ने प्राणपुर थानाध्यक्ष को जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित महिला ने भी पुलिस को थाना पहुंचकर घटना की सारी जानकारी दी।

महिला का आरोप है कि आरोपी विजय यादव जो मुखिया के चुनाव में प्रत्याशी रह चुका है, पहले भी उनके साथ कई बार छेड़खानी कर चुका है। हर बार पंचायत होती थी और मामला सलट जाता था। शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे आरोपी विजय यादव फिर बदसलूकी करने लगा। उन्होंने जब हल्ला की तब गांव के लोग पहुंचे आरोपी युवक को पकड़ लिए। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे खंभा में रस्सी से बांध दिया।

वहीं कुछ लोगों ने उसका सिर का बाल काट दिया। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने युवक का बाल काट कर पहले गांव में घुमाया है और पूरे दिन उसे रस्सी से बांधकर रखा। इस मामले में प्राणपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें रात के करीब आठ बजे घटना की जानकारी मिली। उन्होंने महिला से लिखित बयान मांगा है। महिला का कहना है कि आरोपी द्वारा उसके घर में घुसकर छेड़खानी की। उसके बाद लोग गुस्सा गए और इस तरह के हादसे को अंजाम दिए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें