Katihar News: पांच दिन तक बरसेंगे बादल, शहर में जलजमाव की चुनौती
Katihar News: पांच दिन तक बरसेंगे बादल, शहर में जलजमाव की चुनौती अअपांच दिन तक बरसेंगे बादल, शहर में जलजमाव की चुनौतीपांच दिन तक बरसेंगे बादल, शहर में जलजमाव की चुन

Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार से जिले में बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक जिले में रुक-रुक कर झमाझम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। बुधवार को 80 से 90 प्रतिशत संभावना के साथ करीब 18 मिमी तक वर्षा होने का अनुमान है। लगातार हो रही बारिश से जहां धान की खेती को नई संजीवनी मिलेगी, वहीं शहर के निचले इलाकों में जलजमाव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ गई है। बुधवार शाम करीब पांच बजे कटिहार का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उमस के कारण महसूस होने वाला तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दी है। हवा की गति 11 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है。
आज बारिश की संभावना
आज 11 मिमी तक जिले के विभिन्न भागों में हो सकती है बारिश
मौसम के अनुसार प्रभाव
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 23 जुलाई को 90 प्रतिशत संभावना के साथ लगभग 11 मिमी वर्षा होगी। 24 जुलाई को 70 प्रतिशत संभावना के साथ 6.3 मिमी, 25 जुलाई को 90 प्रतिशत संभावना के साथ करीब 9 मिमी तथा 26 जुलाई को भी 90 प्रतिशत संभावना के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री तथा न्यूनतम 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। बारिश का यह दौर जिले के किसानों के लिए राहत लेकर आया है। धान की रोपनी तेजी से पूरी हो सकेगी और खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहने से सिंचाई पर होने वाला खर्च भी घटेगा। हालांकि लगातार बारिश वाले क्षेत्रों में जलजमाव फसलों के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।
धान की खेती के लिए मौसम
कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि वर्तमान मौसम धान की रोपाई और शुरुआती बढ़वार के लिए काफी अनुकूल है। किसान वर्षा का पूरा लाभ उठाते हुए समय पर रोपनी पूरी करें। जिन खेतों में जरूरत से अधिक पानी भर जाए, वहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था करें। उन्होंने किसानों को बिजली चमकने के दौरान खेतों में काम नहीं करने तथा मौसम के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी। बारिश से लोगों को भीषण उमस से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन नगर क्षेत्र में जलजमाव, फिसलन और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।


