Katihar News: बारिश से खेतों में बढ़ी नमी, धान रोपनी को मिली रफ्तार
Katihar News: बारिश से खेतों में बढ़ी नमी, धान रोपनी को मिली रफ्तार बारिश से खेतों में बढ़ी नमी, धान रोपनी को मिली रफ्तारबारिश से खेतों में बढ़ी नमी, धान रोपनी को म

Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि: जुलाई प्रमथ सप्ताह से मॉनसून के सक्रिय होने से लगातार बारिश हो रही है। पिछले पांच दिनों में 250 एमएम बारिश जिले में हुई है। अच्छी बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ने व पानी का जमाव होने से धान रोपनी में तेजी आई है। किसानों को पंपिंग सेट से पटवन कर धान रोपनी से राहत मिली है। जिन किसानों ने पंपिंग सेट से पटवन कर धान की रोपनी की थी। बारिश नहीं होने के कारण खेतों में धान के बिचड़े व धान के पौधे मुरझाने लगे थे। झमाझम बारिश होने से खेतों में फिर से हरियाली छाने लगी है। एक जून से 9 जुलाई तक पिछले वर्ष की तुलना में वर्षापात कम आंकी गई है लेकिन मॉनसून सक्रिय होने के कारण अगले पांच दिन मध्यम दर्जे की बारिश होने का पूर्वानुमान है। 15 जुलाई तक धान रोपनी का समय अनुकूल माना जाता है।
धान रोपनी में तेजी
किसान प्रताप सिंह, फूलेश्वर मंडल, अकाली महतो आदि ने बताया कि बारिश होने से खेतों में नमी आई आई है। पानी का जमाव होने से भी धान रोपनी में सुविधा है। तीन जुलाई तक जिले में 41 प्रतिशत तक ही धान की रोपनी हो पाई थी। पांच दिन रह-रहकर हुई बारिश से रोपनी की रफ्तार बढ़ने से 54 प्रतिशत तक धान की रोपनी हो चुकी है। किसानों ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहा तो शत प्रतिशत धान की रोपनी हो जाएगी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि अच्छी बारिश होने से धान की खेती करने वाले किसानों को राहत मिली है। जिले में धान रोपनी की गति भी बारिश होने से तेजी से बढ़ी है।


