Katihar News: सुबह से बादलों की चादर, दिनभर बारिश के आसार

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

Katihar News: सुबह से बादलों की चादर, दिनभर बारिश के आसार सुबह से बादलों की चादर, दिनभर बारिश के आसारसुबह से बादलों की चादर, दिनभर बारिश के आसारसुबह से बादलों की चा

Katihar News: सुबह से बादलों की चादर, दिनभर बारिश के आसार

Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता मानसून ने एक बार फिर कटिहार में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार की सुबह जिले की शुरुआत घने बादलों की चादर के साथ हुई। सुबह से ही आसमान पूरी तरह बादलों से ढका रहा और दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने रहे। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिली, लेकिन हवा में 79 से 80 प्रतिशत तक नमी रहने के कारण उमस का असर भी महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्जकिया गया है, जबकि सुबह करीब 27 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और महसूस होने वाला तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

हल्की बारिश की बनी रही संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को जिले में करीब 6.4 से 6.7 मिमी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी दिशा से 9 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। शाम तक रुक-रुक कर बारिश होने के संकेत हैं, जिससे पूरे दिन मौसम सुहाना बना रहेगा। हालांकि अधिक नमी के कारण घुटन और उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

आने वाले पांच दिनों तक भी कटिहार में मानसून मेहरबान रहने के संकेत हैं

बुधवार को करीब 11 से 18 मिमी, गुरुवार को 4.7 मिमी, शुक्रवार को 7.4 मिमी तथा शनिवार को लगभग 4.9 मिमी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। लगातार बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर होने वाली वर्षा से खरीफ फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी।

धान रोपनी के लिए मौसम अनुकूल

कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि वर्तमान मौसम धान की रोपनी, मक्का तथा अन्य खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभकारी है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के खेतों में अभी तक धान की रोपाई पूरी नहीं हुई है, वे इस मौसम का भरपूर लाभ उठाते हुए जल्द रोपाई का कार्य पूरा करें। जिन खेतों में अधिक पानी जमा हो रहा है, वहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था रखें, ताकि पौधों की जड़ों को नुकसान न पहुंचे।

सम्पर्कित प्रश्न

✦कटिहार में वर्तमान मौसम का तापमान क्या है?−
मौसम विभाग के अनुसार कटिहार में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsKatihar News: सुबह से बादलों की चादर, दिनभर बारिश के आसार