
कटिहार के ई-लाइब्रेरी बनेगी नीट-जेईई की तैयारी का केंद्र
5 से 8 जनवरी तक मॉक टेस्ट की धूम5 से 8 जनवरी तक मॉक टेस्ट की धूम5 से 8 जनवरी तक मॉक टेस्ट की धूम5 से 8 जनवरी तक मॉक टेस्ट की धूम5 से 8 जनवरी तक मॉक टे
कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए नए साल की शुरुआत बड़ी सौगात लेकर आ रही है। बिहार शिक्षा अभियान एवं समग्र शिक्षा के निर्देश पर जिले के ई-लाइब्रेरी युक्त अधिस्थापित विद्यालयों में 5 से 8 जनवरी 2026 तक आईआईटी-जेईई और नीट की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के वास्तविक माहौल से परिचित कराना और उनकी तैयारी को मजबूती देना है। जिले में स्थापित 61 आईसीटी लैब को इस मॉक टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार किया जा रहा है। इन केंद्रों पर प्रतिदिन तीन पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।
प्रत्येक पाली की अवधि 120 मिनट होगी। पहली पाली सुबह 9 से 11 बजे, दूसरी पाली 11:30 से 1:30 बजे और तीसरी पाली दोपहर 2 से 4 बजे तक चलेगी। 5 और 6 जनवरी को आईआईटी-जेईई, जबकि 7 और 8 जनवरी को नीट की तैयारी से जुड़े मॉक टेस्ट आयोजित होंगे। इसमें विज्ञान संकाय से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि कटिहार जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति छात्रों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, कि जिले में कुल 61 आईसीटी लैब संचालित हैं। मॉक टेस्ट में लगभग 8 हजार छात्र-छात्राओं के सम्मिलित होने की संभावना है। ई-लाइब्रेरी और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इससे छात्रों को अपनी तैयारी का सही आकलन करने में मदद मिलेगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस तरह के मॉक टेस्ट न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि समय प्रबंधन और प्रश्न पत्र की रणनीति समझने में भी सहायक होते हैं। कटिहार के छात्र-छात्राओं के लिए यह पहल बड़े सपनों की ओर एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




