14 मई को कटिहार में होगा हवाई हमले व ब्लैकआउट का मॉकड्रिल

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

14 मई को कटिहार में होगा हवाई हमले व ब्लैकआउट का मॉकड्रिल 14 मई को कटिहार में होगा हवाई हमले व ब्लैकआउट का मॉकड्रिल14 मई को कटिहार में होगा हवाई हमले

14 मई को कटिहार में होगा हवाई हमले व ब्लैकआउट का मॉकड्रिल

कटिहार, वरीय संवाददाता नागरिक सुरक्षा इकाई की ओर से 14 मई को शहर में हवाई हमला एवं ब्लैकआउट का मॉकड्रिल कराया जाएगा। यह अभ्यास शाम 07:00 बजे से 07:15 बजे तक चलेगा। अनुमंडल पदाधिकारी सह उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा प्रद्युम्न सिंह यादव ने बताया कि इस दौरान आम लोगों को किसी भी प्रकार की घबराहट की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह केवल आपदा एवं सुरक्षा जागरूकता के लिए किया जा रहा अभ्यास है।प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार मॉकड्रिल के समय सभी घरों, दुकानों एवं गोदामों की लाइटें पूरी तरह बंद रखनी होंगी। इसके साथ ही जेनरेटर, इन्वर्टर, बैट्री, वाहनों की हेडलाइट, टॉर्च तथा अन्य विद्युत उपकरणों को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

लोगों से अपने घरों की खिड़कियों एवं रोशनदानों को पर्दे से ढंकने की अपील की गई है ताकि रोशनी बाहर न जा सके। खुले में मोबाइल की फ्लैश लाइट, टॉर्च, दिया या लालटेन जलाने से भी परहेज करने को कहा गया है। नागरिक सुरक्षा विभाग ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान सायरन के माध्यम से लोगों को संकेत दिया जाएगा। रुक-रुक कर बजने वाला सायरन हवाई खतरे का संकेत होगा, जबकि लगातार दो मिनट तक बजने वाला सायरन खतरा समाप्त होने का संकेत देगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।