कटिहार जिले में भोगांव पंचायत के कंताडीह गांव में तजमूल हक (45) की धारदार हथियार से हत्या कर शव को मकई खेत में फेंक दिया। मृतक के पिता अब्दुल खालिक ने बताया कि उनके पुत्र की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि बुधवार की देरशाम घर से चाय पीने के लिए बाजार निकला था। जब घर नहीं लौटा तो खोजबीन की गई पर कुछ पता नहीं चला। सुबह में ग्रामीणों ने खेत में शव देख हल्ला मचाया। परिजनों से खेत में जाकर शव की पहचान की। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। श्वान दस्ता दल को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि खोजी कुत्ता मंगवाकर छानबीन की जा रही है।
हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है। अपराधियों को ढूंढ़ने के लिए श्वान दस्ता को भी बुलाया गया है।- विकास कुमार, एसपी