मालापाड़ा विद्यालय में मिड डे मील पर विवाद, एनजीओ कर्मी बैरंग लौटे
मालापाड़ा विद्यालय में मिड डे मील पर विवाद, एनजीओ कर्मी बैरंग लौटे मालापाड़ा विद्यालय में मिड डे मील पर विवाद, एनजीओ कर्मी बैरंग लौटेमालापाड़ा विद्याल

बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मालापाड़ा में मिड डे मील व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। भोजन लेकर पहुंचे एनजीओ कर्मी को ग्रामीणों और अभिभावकों ने घेर लिया, जिसके बाद उसे बिना खाना उतारे ही वापस लौटना पड़ा। बताया जाता है कि एक स्वयंसेवी संस्था को प्रखंड के विद्यालयों में मिड डे मील पकाने एवं पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार को संस्था के कर्मी जब स्कूल में भोजन लेकर पहुंचे, तो लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए भोजन लेने से इंकार कर दिया। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में लगातार घटिया एवं गुणवत्ता विहीन भोजन दिया जा रहा है, जिससे बच्चों की सेहत पर खतरा बना हुआ है।
एक दिन पूर्व भी भोजन को लेकर बच्चों ने हंगामा किया था और कई बच्चों ने खाना खाने से मना कर दिया था। वहीं रसोइयों ने आरोप लगाया कि यदि वे इस भोजन को लेने से इनकार करते हैं तो एनजीओ कर्मी द्वारा उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। साथ ही, प्रधानाध्यापक अजय कुमार राय पर भी वास्तविक से अधिक उपस्थिति दिखाने का दबाव बनाए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आक्रोशित अभिभावकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर एनजीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद ने कहा कि लगातार सूचना प्राप्त हो रही हैं कि बच्चें मिड डे मील खाने से इनकार कर रहे हैं। प्रखंड साधन सेवी से जवाब मांगा गया हैं। जवाब आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


