Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsMassive Traffic Jam on NH 31 Due to Pilgrims for Ganga Snan
गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से लगा जाम, घंटों परेशान रहे राहगीर

गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से लगा जाम, घंटों परेशान रहे राहगीर

संक्षेप:

गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से लगा जाम, घंटों परेशान रहे राहगीर गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से लगा जाम, घंटों परेशान रहे

Feb 01, 2026 12:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

कुरसेला निज प्रतिनिधि गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण शनिवार की देर शाम एनएच 31 पर रविवार को लंबा जाम लग गया। गंगा घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, ऑटो, निजी वाहन और भारी ट्रकों की कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम की स्थिति कई किलोमीटर तक बनी रही और यात्रियों को घंटों फंसे रहना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी, वैसे-वैसे सड़क पर वाहनों का दबाव भी बढ़ता चला गया। सड़क किनारे श्रद्धालुओं को उतारने-चढ़ाने के लिए वाहन खड़े होने से स्थिति और गंभीर हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कई जगहों पर लोग अपने वाहन छोड़कर पैदल ही आगे बढ़ते नजर आए। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा वाहनों को एक-एक कर निकाला गया, लेकिन भारी भीड़ और सीमित सड़क के कारण जाम पूरी तरह खत्म नहीं हो सका था। इस दौरान एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी निकलने में कठिनाई हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा स्नान जैसे बड़े आयोजनों के दौरान यदि पहले से ट्रैफिक प्लान और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए, तो जाम की समस्या से बचा जा सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे धार्मिक आयोजनों के समय अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और बेहतर यातायात प्रबंधन किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम राहगीरों को भी राहत मिल सके।