मथुरापुर गांव में आठ परिवार का जला घर, लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान

Mar 03, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share

मथुरापुर गांव में आठ परिवार का जला घर, लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान मथुरापुर गांव में आठ परिवार का जला घर, लाखों की संपत्ति जलने का अनुमानमथुरापुर

मथुरापुर गांव में आठ परिवार का जला घर, लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान

बारसोई निज प्रतिनिधि रविवार की देर रात को आग लगने से शिवानंदपुर पंचायत के मथुरापुर गांव में दो अलग-अलग जगह में आग लगने की घटना में आठ परिवार के दर्जनों घर जले लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान है। बता दे की दो अलग-अलग आग लगी की घटना में दर्जनों घर सामान सहित राख में तब्दील हो गया। जिसमें दो मवेशी भी आग के भेंट चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम एवं स्थानीय मुखिया कमरुल जमा ने कहा कि अग्निकांड पीड़ित परिजनों से मिले तथा स्थिति का जायजा लिया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि अंचल पदाधिकारी से दूरभाष पर बात की गई है। वही अग्निकांड से पीड़ित चिरीत कुमार दास, प्रभात कुमार दास, नारायण चंद्र दास, प्रदीप कुमार दास, जूली दास, महाबुल आलम ने कहा आग इतनी भयानक थी कि घर का एक भी समान नहीं निकाल पाया। इस संबंध में अंचल पदाधिकारी श्यामसुंदर साहा ने कहा कि जांच कर पीड़ित परिवार को सरकार की गाइडलाइन अनुसार मुआवज राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।